Posts

 जानिये उच्च रक्तचाप(High blood pressure)के घरेलू आर्युवेदिक उपचार🍀☘️🌿🍃🍀☘️🙏✍️मित्रों आज के समय लगभग अधिकतर व्यक्ति मानसिक दबाव एवं गलत Life style के कारण BP का शिकार हो रहे हैं। आज हम आप सभी के लिए BP को नियंत्रित करने के लिये कुछ सरल आर्युवेदिक उपचार लेकर आयें हैं। कृपया इन उपचारों को करते समय आप अपने डॉक्टर द्वारा prescribed एलोपैथिक दवा को भी लेते रहें।तथा समय समय पर BP की जांच कराते रहें।जब आपका BP नियन्त्रित होने लगे।तब आप अपनी एलोपैथिक दवा की मात्रा धीरे धीरे कम करते जायें।अन्यथा आप धोका खा सकते हैं।🙏सेवा मे-उपकार गुप्ता कोसीकलां🙏🚩🚩 प्रयोग नम्बर १ - आधा चम्मच मेथी के दानो को आधा गिलास गरम पानी में भिगोके रख दो। सुबह उठकर खाली पेट मेथी दाने को चबा चबा के खाना है और जिस पानी में भिगोके रखे थे वही पानी ऊपर से पीना है। यह प्रयोग लगातार ३-४ माह तक करे। प्रयोग नंबर २ - शहद आधा चम्मच और दालचीनी का पाउडर आधा चम्मच लेकर अच्छे से मिक्स करे और सुबह खाली पेट इसको गरम पानी के खाना है। ३-४ महीने में आप को आराम दिखाना शुरू हो जाएगा। प्रयोग नबर ३ - बेल के ४-५ ताज़ी हरी पत्तिया तोड़कर उन क

माँ गंगा की आराधना-चिंतन के दस दिन

Image
  आज गंगादशहरा के पावन पर्व पर मां गंगा के पावन चरणों में प्रणाम तथा आप सभी को मंगल कामना..💐💐 आगामी दस दिनों तक माँ गंगा के इस दशहरा पर्व को याद करते हुए माँ गंगा की शब्दांजली सेवा का संकल्प लिया है। आज प्रथम दिन माँ के चरणों पहले पांच छंद समर्पित हैं।काव्य कला से कोसों दूर, किन्तु भाव भक्ति से भरपूर इन शब्द पुष्पों को आपका स्नेह व मां गंगा का आशीर्वाद मिले, यही अपेक्षा है💐💐☺️😊💐💐 हर-हर गंगे...हर-हर महादेव.....!! -*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-*-**-*-*-*-*-* गंगासेवा के दस दिन-: पहला दिन- रविवार 20 मई 2021 💐💐💐💐💐💐💐💐💐 1.स्वारथ के बिन कर रहीं, गंगा ज़न कल्याण। युगों युगों से फूंकती, भारत-भू में प्राण।। भारत भू में प्राण, देवताओं की नदिया। इसकेबिन अवरुद्ध जीवनी-रथ का पहिया।। गंगा सागर तक हो गंगा का अविरल पथ। गंगा के हित जुटें, त्याग अपने सब स्वारथ।। 2.स्वारथ के हित कर रहे, मां पर अत्याचार। गंगा शोधन के लिए, होते मात्र 'विचार'।। होते मात्र विचार, कागज़ी दौड़ें घोड़े। कहने भर को काम हो रहे थोड़े थोड़े।। शुद्धिकरण यंत्रों ने गंगा डाली हैं मथ। नेता अभियंता जनता, सबके हैं स्व